Welcome to Barwala Block (Hisar)

बवानी खेड़ा में लोगों का प्रदर्शन, नारेबाजी:पानी निकासी का नाला टूटने से रोष; दो महीने से रास्ता बंद, नागरिक परेशान

          

नारनौंद में बंद मकान से चुराए सोने-चांदी के जेवर:परिवार 3 दिन के लिए खाटू श्याम गया था; खिड़की उखाड़कर घुसे चोर

          

पृथ्वी पर आज लौटेंगे पोलारिस डॉन मिशन के चार एस्ट्रोनॉट्स:तापमान 1,900 डिग्री सेल्सियस होगा, रफ्तार 27,000Km प्रति घंटा

          

दलीप ट्रॉफी- 488 चेज कर रही इंडिया-डी 100 रन पार:रिकी भूई फिफ्टी पूरी कर चुके, दुबे और पडिक्कल पवेलियन लौटे

          

रिलेशनशिप- तलाक के बाद हार्दिक-नताशा कर रहे को-पेरेंटिंग:तलाक के बाद साथ मिलकर बच्चों को कैसे पालें, साइकोलॉजिस्ट की 8 सलाह

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

रोजाना सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्वे पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसे खाना लाभकारी माना जाता है। सेब के इन्हीं फायदों की वजह से अंग्रेजी की कहावत ‘An apple a day keeps the doctor away’ काफी मशहूर है। आइए जानते हैं रोजान सेब खाने  के फायदे।

  1. सेब हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  2. रोजाना इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
  3. यह दिल को हेल्दी रखने के साथ ही बीपी भी कंट्रोल करता है

 पोषक तत्वों से भरपूर सेब कई समस्याओं में असरदार माना जाता है। ‘An apple a day keeps the doctor away’- हम सभी ने यह कहावत तो सुनी ही होगी, जिसका मतलब है कि रोजाना एक सेब खाने से आपको कभी डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह बात काफी हद तक सही भी है, क्योंकि रोजाना एक सेब खाने से सेहत को अनगिनत फायदे (health Benefits Of Apple) मिलते हैं। आइए जानते हैं पोषण का पावरहाउस कहे जाने वाले सेब के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में-

गट हेल्थ को बेहतर करे

सेब आपकी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी खासी मात्रा में पेक्टिन और क्वेरसेटिन पाए जाते हैं, जो प्री-बायोटिक्स के रूप में काम करते हैं इसमें फाइबर और क्वेरसेटिन जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जो एक एंटीऑक्सिडेंट और सूजन को कम करने में मदद करता है। खासकर रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

प्रेशर ब्लडकंट्रोल करे

इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक बन सकता है। ऐसे में सेब इस समस्या से राहत दिलाने में असरदार है। सेब के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड फ्लो को सुचारू बनाए रखने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

रोजाना सेब खाने में शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर आपके पैनक्रियाज की रक्षा करते हैं और आपके ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिलती है।

Spread the love