Welcome To Barwala Block (HISAR)

उमरा गाँव में ASI ने सुसाइड किया:सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारी; डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे

Share

हिसार जिले के हांसी में मंगलवार (22 अक्टूबर) सुबह ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज सिंह मानसिक रूप से परेशान था। रात को उन्होंने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

यहां उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

राज सिंह की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे हैं। हांसी के सिविल अस्पताल में खड़ी डायल 112 की गाड़ी।

हांसी के सिविल अस्पताल में खड़ी डायल 112 की गाड़ी।

कुर्सी पर ही खुद को गोली मारी

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक राज सिंह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे।

राज सिंह के सिर से खून निकल रहा था और उनकी रिवॉल्वर पास ही पड़ी थी। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवा दिया।

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.