Welcome To Barwala Block (HISAR)

हिसार में दुकान से कपड़े चोरी :शॉल में 32 सूट छिपाकर ले गई 6 महिलाएं, चेक करने पर मालिक को हुई जानकारी

Share

हरियाणा के हिसार में एक दुकान से 6 महिलाएं 32 सूट चोरी करके ले गईं। दुकानदार को चोरी के बारे में तब पता चला जब दुकान में रखे थान से कपड़ा कम मिला। तब जाकर दुकानदार को पता चला कि उसका करीब 80 हजार रुपए का कपड़ा महिलाएं ले गईं।

आजाद नगर पुलिस ने आर्य नगर पातन मोड़ निवासी कृष्ण बागड़ी की शिकायत पर 6 महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने CCTV के माध्यम से सभी महिलाओं की पहचान कर ली है। महिलाएं चोरी के लिए शॉल ओढ़कर आईं। 2 महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया और 4 महिलाएं 32 सूट शॉल में छिपाकर ले गईं। पुलिस को शक है कि यह महिलाओं का एक गिरोह है जो दुकानों में चोरी से वारदात को अंजाम देता है।

चोरी करने वाली महिलाएं दूसरी महिलाओं को इशारा करती हुईं…

दुकानदार ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी

आर्य नगर, पातन मोड निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आजाद नगर में कपड़ों की दुकान है। आजाद नगर में 31 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे 6 महिलाएं मेरी दुकान पर कपड़ा खरीदने आई। जो बड़ी चालाकी से 2 महिला मेरे से बात करती रही और 4 अन्य महिलाएं रैक में रखे कपड़े देख रही थी।

इसी दौरान महिलाएं 30 से 32 सूट का कपड़ा अपने शॉल में छिपाकर ले गई। उनके जाने के बाद रैक में थान (कपड़ा) चेक किया तो 30 से 32 सूट कम मिले। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी की धारा 305 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.