अग्रोहा के दुर्जनपुर में देर रात व्यक्ति से 20 हजार लूटे:शादी से लौट रहा था, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

हिसार जिले के अग्रोहा में दुर्जनपुर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटपाट की। घटना 1 मार्च की रात की है। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

लौटते समय युवकों ने रोका रास्ता

जानकारी के अनुसार दुर्जनपुर के रमेश पुत्र बनवारी लाल मांजू हिसार से शादी समारोह से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे दुर्जनपुर पुल के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोका। रमेश ने पहले बाइक नहीं रोकी। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने जबरन उनकी बाइक रोक ली।

मारपीट कर छीनी नकदी

आरोपियों ने रमेश के साथ हाथापाई की। उनकी जेब से 20,100 रुपए छीन लिए। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना अग्रोहा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved