उकलाना में महिला से छेड़छाड़:उपले बना रही थी; पत्नी से झगड़े के बाद चलाई लाठी, गलत नीयत से पकड़ा

हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वारदात के समय महिला अपने घर के पास उपले बना रही थी। उसे चोट लगने के बाद हिसार के अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव खैरी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को दोपहर वह अपने घर के पास गोबर थाप रही थी। इसी दौरान पड़ोसी सुभाष और उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा था। सुभाष की पत्नी के जाने के बाद आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी। उसने गलत नीयत से महिला को पकड़ने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसने लाठी से हमला कर दिया।

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और उसे बचाया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार वाले घायल महिला को पहले उकलाना अस्पताल ले गए। वहां से उसे बरवाला और फिर हिसार सिविल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार महिला को ब्लंट ऑब्जेक्ट से चार चोटें आई हैं।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 75(2), 115, और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved