Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

2 दिन पहले पंजाब पुलिस DSP बने खिलाड़ी पर FIR:युवती ने रेप केस दर्ज कराया, हिमाचल के हॉकी ओलिंपियन वरुण, जालंधर में रहते हैं

वरुण (लाल घेरे में) को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा भी मौजूद रहे थे। - Dainik Bhaskar
वरुण (लाल घेरे में) को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा भी मौजूद रहे थे।

पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। हैदराबाद की रहने वाले लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया। इसके बाद उसके साथ 5 साल तक रेप किया।

वरुण के खिलाफ बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।

हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के CM भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था। उनका जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। ‌वह ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल रहे हैं।

 

वरुण कुमार 2020 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ब्रॉन्ज मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य भी थे।
वरुण कुमार 2020 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ब्रॉन्ज मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य भी थे।

युवती बोली- शादी का झांसा दिया
बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि एयर होस्टेस है। 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई। तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। इसके बाद वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया है।

वरुण के पिता बोले- मामले के बारे में नहीं पता
वहीं वरुण के पिता ब्रह्मानंद ने कहा है कि उन्हें फिलहाल नहीं पता कि ये क्या मामला है। वरुण का फोन बंद चल रहा है। उससे बात करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा कि मामला क्या है। वरुण फिलहाल ओडिशा में भारतीय हॉकी टीम के कैंप में गया हुआ है। उससे बात होने के बाद मामला क्लियर हो पाएगा।

21 नवंबर 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरुण को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
21 नवंबर 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरुण को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे
वरुण ने 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया। वह 2020 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य भी थे। 2022 बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। वरुण 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें 21 नवंबर 2021 में अर्जुन अवॉर्ड और महाराजा रंजीत सिंह अवॉर्ड मिल चुका है।

हिमाचल में हुआ था जन्म
वरुण का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वह हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर है। फिलहाल वह पंजाब में जालंधर के मिट्‌ठापुर गांव में रह रहे हैं।

पंजाब के CM भगवंत मान ने इन 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए थे। जिसमें वरुण कुमार (लाल घेरे में) भी शामिल हैं।
पंजाब के CM भगवंत मान ने इन 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए थे। जिसमें वरुण कुमार (लाल घेरे में) भी शामिल हैं।

11 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को दिए थे नियुक्ति पत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बीते रविवार (4 फरवरी) को चंडीगढ़ स्थित आवास पर क्लास-वन सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को DSP नियुक्त किया गया।

वहीं हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) में सेवाएं निभाएंगे।

 

 

Spread the love