Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

बाडो पट्टी गांव में बंद घर से सोने-चांदी जेवर- कैश चोरी:बाइक पर आए थे 2 संदिग्ध युवक; दीवार फांद कर अंदर घुसे, FIR

सीसीटीवी में बाइक पर आते दिखे संदिग्ध। - Dainik Bhaskar
सीसीटीवी में बाइक पर आते दिखे संदिग्ध।

हरियाणा के हिसार के बरवाला थाना के अंतर्गत आने वाले बाडो पट्टी गांव में चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव की गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बाद में घर की दीवार फांद कर घुसते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बाडो पट्टी गांव के रिछपाल ने बताया कि घर को ताला लगा कर परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। उसके दो लड़के हैं। एक कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी मे दूसरा विदेश पढ़ने के लिये गया हुआ है। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। वह भी सुबह लगभग 9 बजे घर को बंद करके हिसार काम पर चला गया था।

दीवार फांद कर घर कें घुसते हुए चोर।
दीवार फांद कर घर कें घुसते हुए चोर।

शाम को लगभग 7 बजे घर पर आया तो मेन गेट तो बंद था, लेकिन अन्दर के गेट का लॉक टूटा हुआ था। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे और लोहे की अलमारी खुली थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने चैक किया तो 5 तोले सोना, 800 ग्राम चांदी और करीब 67 हजार रुपए चोरी मिले।

चोर गली में लगे एक सीसीटीवी में बाइक पर आते हुए दिखाई दिए।
चोर गली में लगे एक सीसीटीवी में बाइक पर आते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। दीवार फांद कर घर में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए। इसके बाद मामले में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने थाना बरवाला में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं लग पाई है।

 

Spread the love