Welcome to Barwala Block (Hisar)

युवा किसान की करंट से मौत:4 साल पहले हुई थी शादी; नहीं हुए थे बच्चे, पिता की भी हो चुकी डेथ

          

जींद में 28 जुलाई को दनौदा चबूतरे पर महापंचायत:उत्तर भारत की 300 खापों को निमंत्रण; लव मैरिज-लिव-इन- रिलेशन पर होगी चर्चा

          

मदनपुरा उकलाना में सरकारी टीचर की तीसरी पत्नी ने जहर निगला:2 पत्नियां छोड़कर जा चुकीं; परिजन बोले- मास्टर ने धमकाया, इसलिए खुदकुशी की

          

फ़िल्मी स्टाइल में डॉक्टर को लुटा , अस्पताल में मरीज बनकर आए बदमाश :

          

हिसार में बस स्टैंड शिफ्टिंग का विरोध:

          

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की हत्या:कार सवार बदमाशों ने 6 गोलियां मारी; शादी समारोह से लौट रहे थे

सरपंच के शव को सिविल अस्पताल में भिजवाते पुलिस अधिकारी। इनसेट में फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
सरपंच के शव को सिविल अस्पताल में भिजवाते पुलिस अधिकारी। इनसेट में फाइल फोटो।

हरियाणा के हिसार में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संजय दूहन की रविवार (3 मार्च) रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कंवारी गांव में बदमाशों ने दूहन को कार में ही 6 गोलियां मारी। इसके बाद बदमाश अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। संजय को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और हांसी के विधायक विनोद भ्याणा अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने संजय का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व सरपंच से चुनावी रंजिश में संजय की हत्या की गई है। हांसी SP मकसूद अहमद ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया है।

संजय के पेट पर 5 गोलियों के निशान मिले।
संजय के पेट पर 5 गोलियों के निशान मिले।
बदमाशों ने संजय को कार में ही घेरकर गोलियां मारी।
बदमाशों ने संजय को कार में ही घेरकर गोलियां मारी।
कंवारी गांव में खड़ी संजय की गाड़ी।
कंवारी गांव में खड़ी संजय की गाड़ी।

पेट पर गोली लगने के 5 निशान मिले
कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन रविवार को अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर नारनौंद के भैणी अमीरपुर गांव में शादी समारोह में गए थे। रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। संजय गांव कंवारी में जब पूर्व सरपंच महाबीर के घर के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद बदमाश अपनी कार में फरार हो गए।

गोलियां चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़े-दौड़े कार के पास आए और संजय को खून से लथपथ हालत में बाहर निकालकर हिसार के प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। संजय को करीब 6 गोलियां लगी। 5 निशान उनके पेट पर मिले हैं।

सरपंच की हत्या के बाद अस्पताल में पहुंचे हांसी के विधायक विनोद भ्याणा।
सरपंच की हत्या के बाद अस्पताल में पहुंचे हांसी के विधायक विनोद भ्याणा।

पूर्व सरपंच के परिवार से चली आ रही रंजिश
संजय दूहन दूसरी बार सरपंच बने थे। संजय और पूर्व सरपंच महावीर के परिवार में लंबे समय से चुनावी रंजिश चल रही है। यह रंजिश पटौदी में एक शादी के दाैरान और बढ़ गई थी। डीजे पर नाचने के दौरान विवाद पर संजय व उनके बेटे पुनीत ने महावीर के बेटे कर्णपाल काे थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद 8 मार्च 2023 होली के दिन कर्णपाल को 6 गोलियां मारी गई थी। कर्ण के परिवार की शिकायत पर संजय व बेटे पुनीत पर केस दर्ज हुआ। 2 अप्रैल को पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया था।

इस साल होली से ही करीब 22 दिन पहले संजय की हत्या हो गई। संजय को भी 6 गोलियां मारी गई हैं। हत्या को इसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वर्ष 2009 में भी संजय पर हत्या का केस दर्ज हुआ था।

DSP बोले- आरोपियों की पहचान कर रहे
हांसी के DSP रविंद्र सांगवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। SFL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 3 टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने 11 नामजद और 3-4 अन्य पर धारा 302 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिसमें 3 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।

सरपंच का चुनाव जीतने के बाद संजय दूहन। (फाइल फोटो)
सरपंच का चुनाव जीतने के बाद संजय दूहन। (फाइल फोटो)
हांसी के विधायक विनोद भ्याणा के साथ संजय दूहन। (फाइल फोटो)
हांसी के विधायक विनोद भ्याणा के साथ संजय दूहन। (फाइल फोटो)
संजय 2 बार कंवारी गांव से सरपंच बन चुके हैं। (फाइल फोटो)
संजय 2 बार कंवारी गांव से सरपंच बन चुके हैं। (फाइल फोटो)
Spread the love