Welcome To Barwala Block (HISAR)

हिसार में शादी में बच्चे के पेट में लगी गोली:दूसरे बच्चे को भी छर्रे लगे; डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग

Share

हरियाणा के हिसार के बड़ी सातरोड गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे के पेट में गोली लग गई। बच्चे की उम्र करीब 8 साल है। परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं एक दूसरे बच्चे को गोली छूकर निकल गई। उसे गोली के छर्रे लगे हैं दोनों पड़ोस में शादी में डीजे पर हो रहे डांस को देखने गए थे।
गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल बच्चा मनीष। - Dainik Bhaskar
गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल बच्चा मनीष।
समुंद्र ने बताया कि गोली लगने के बाद मनीष रोता हुआ घर पहुंचा। इसके बाद उनको घटना का पता चला। वे बेटे को लेकर हिसार पहुंचे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। बच्चे की हालत गंभीर है और डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करना पड़ा है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।
हिसार के गांव सातरोड कलां निवासी समुंद्र ने बताया कि वो हिसार कैंट में बतौर माली काम करता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। शुक्रवार रात को उसका बेटा मनीष (8) घर से करीब 200 मीटर दूर शादी समारोह में डीजे देखने गया था। इसी दौरान वहां पर किसी ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान मनीष के पेट में गोली लग गई।
समुंद्र ने बताया कि गोली लगने के बाद मनीष रोता हुआ घर पहुंचा। इसके बाद उनको घटना का पता चला। वे बेटे को लेकर हिसार पहुंचे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। बच्चे की हालत गंभीर है और डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करना पड़ा है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।

Share

    Other posts

    © 2024. All rights reserved.