हिसार में अमेरिका भेजने के नाम पर 26.97 लाख ठगे:जालंधर से मुख्य जालसाज काबू, माली में बंधक बनाकर की थी वसूली

हरियाणा के हिसार जिला पुलिस ने अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जालंधर से मुख्य आरोपी गुरु पवित्र सिंह गिल को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक व्यक्ति से 26.97 लाख रुपए की ठगी का आरोप है।

10 लाख की अतिरिक्त डिमांड

मामले की शिकायत गांव बिठमडा के जगजीत सिंह ने दी थी। आरोपी गुरु पवित्र और उसके साथी हरविंद्र संधू ने शिकायतकर्ता को 35 लाख रुपए में अमेरिका भेजने का झांसा दिया। 14 सितंबर 2023 को उसे पहले दुबई और फिर माली भेज दिया गया। माली में शिकायतकर्ता को एक कमरे में बंधक बना लिया गया और उसका पासपोर्ट व 3,800 डॉलर छीन लिए। आरोपियों ने उसे छोड़ने के लिए 10 लाख की अतिरिक्त मांग की, जिसे शिकायतकर्ता की पत्नी ने चुका दिया।

लोगों को विदेश भेजने का चलाते थे धंधा

सिविल लाइन थाना के एएसआई विनोद गोयत के अनुसार मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले एक आरोपी प्रिंस को फगवाड़ा से गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में पता चला है कि गुरु पवित्र सिंह गिल अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का धंधा चलाता था। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

related news

  • +91 12345-67890
  • merablock.com@gmail.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved
Coming Soon