Welcome to Barwala Block (Hisar)

हिसार में 3 महीने की गर्भवती महिला पर जुल्म:दहेज के लिए घर से निकाला; दूसरी बच्ची छीनी, पुलिसकर्मी दे रहा साथ

          

4 शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज:गणपति स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 11.20 से, जानिए गणेश पुराण के अनुसार पूजन विधि

          

कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर:दोनों वाहनों में आग लगी, मौके पर दमकल वाहन मौजूद, गणपति घाट पर हुआ हादसा

          

रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

          

विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

          

थाना उकलाना में तैनात मुख्य सिपाही व् अन्य ASI पद पर हुए पदोन्नत

हिसार में एसपी मोहित हांडा पदोन्नत हुई रेखा रानी को स्टार लगाते हुए। - Dainik Bhaskar
हिसार में एसपी मोहित हांडा पदोन्नत हुई रेखा रानी को स्टार लगाते हुए।

हरियाणा के हिसार एसपी मोहित हांडा ने प्रॉसिक्यूशन सेल कार्यालय में तैनात मुख्य सिपाही पप्पू सिंह और थाना उकलाना में तैनात मुख्य सिपाही रेखा रानी को सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होने पर उनके कंधे पर स्टार लगाया। पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया।

हिसार के थाना उकलाना में तैनात मुख्य सिपाही रेखा रानी और प्रॉसिक्यूशन सेल कार्यालय हिसार में तैनात मुख्य सिपाही पप्पू सिंह सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत हुए हैं। एसपी ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि जिम्मेदारी से काम करने की आवश्यकता है, ताकि समाज में पुलिस विभाग कि छवि और अधिक बेहतर हो।

सराहनीय कार्य करने पर हुए पुलिस कर्मी पदोन्नत
सहायक उप निरीक्षक रेखा रानी 13 अक्टूबर 2010 को और सहायक उपनिरीक्षक पप्पू सिंह 29 अगस्त 2004 को पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए पदोन्नति पाकर सहायक उप निरीक्षक के पद तक पहुंचे हैं।

Spread the love