हरियाणा के दिल Jind से आज AAP का चुनावी शंखनाद, बदलाव रैली में पहुंचे केजरीवाल व भगवंत मान

aap s election trumpet today from jind the heart of haryana

जींद जिले से आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। बदलाव रैली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए है।

जींद : जींद जिले से आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। बदलाव रैली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए है। किसान सेल के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का हल देकर स्वागत किया।

आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बताया कि जींद हरियाणा का दिल है। दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे। इसलिए इसी बदलाव जनसभा के माध्यम और जींद की धरती से आम आदमी को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर रही है।

PunjabKesari
PunjabKesari

 

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved