लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती, नाके लगा की जा रही चेकिंग

 लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है। शनिवार शाम को पुलिस ने अर्ध सैनिक बल सहित जिले में सड़कों पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग की। चेकिंग अभियान देर शाम तक चला। इस बीच पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को चेक किया।

चार पहिया वाहनों में रखे सामान को भी पुलिस ने चेक किया। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ व नोटों की तस्करी पर पैनी नजर रखी जा रही है। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है। साथ पुलिस द्वारा लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने आमजन से लोकसभा चुनाव 2024 में असामाजिक तत्वों से संबंधित कोई भी सूचना डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम 01662- 237150, 8814057100, 8814058100 पर देने के बारे में अपील की।

related news

  • +91 12345-67890
  • info@merablock.com
© 2025 Mera Block. all rights reserved